मोतिहारी, जून 8 -- हरसिद्धि ,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सोनबरसा पंचायत के वार्ड संख्या 7 में सोमवार को आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार पेड़ गिरने से कुछ समय पहले तक सड़क किनारे और आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन मौसम खराब होते ही सभी लोग सुरक्षित स्थानों और अपने-अपने घरों में चले गए थे। इसी दौरान तेज हवा के दबाव से पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उस समय लोग वहां मौजूद रहते तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह भी पढ़ें- आंधी में गिरा पेड़, आवागमन बाधित पेड़ गिरने के कारण गांव में आने-जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क अवरुद्ध होने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन...