आंधी में क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर और पोल से गांव की बिजली गुल
गंगापार, मई 21 -- करछना तहसील क्षेत्र के डाडों ग्राम सभा में सप्ताह भर पहले आई आंधी-तूफान के दौरान 63 केवीए का ट्रांसफार्मर और कई बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके चलते तीन दर्जन से अधिक उपभोक्ता अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभागीय कर्मचारी समस्या समाधान को लेकर उदासीन बने हुए हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। कूलर, पंखा, टीवी सहित अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शाम होते ही गर्मी से परेशान छोटे बच्चों के रोने की आवाज गांव में सुनाई देती है। यह भी पढ़ें- बनगांव में बिजली व्यवस्था बदहाल, उपभोक्ता परेशान ग्रामीण अखिलेश कुमार, इंद्र बहादुर, नरेंद्र शेखर समेत कई लोगों ने जल्द समस्या समाधान की मांग की है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.