मेरठ, मई 14 -- बुधवार देर रात आंधी की वजह से पांच पेड़ जवाहर इंटर कॉलेज छोटा मवाना के कमरों पर गिर गए, जिसकी वजह से छत और फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन ने वन विभाग को पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की है। प्रधानाचार्य कृष्ण पाल सिंह और प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात आंधी के चलते 50 साल पुराने यूकेलिप्टस के पांच पेड़ गिर गए। इनमें से दो विशालकाय पेड़ों की वजह से कॉलेज के दो कमरों की छतों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उनमें रखा फर्नीचर खराब हो गया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार यहां नाला न होने की वजह से कॉलेज के आसपास ही जलभराव होता है, जिसकी वजह से पेड़ों की जड़े भी कमजोर हो गई और आंधी में वह गिर गए। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान में विशाल लिप्टस का पेड़ गिरा, स्कूल की बाउंड्री वॉल व दो घर क्षतिग्रस्त उन्...