बांदा, अप्रैल 1 -- बांदा। संवाददाता खेत में सो रहा किसान मंगलवार रात आंधी में चारपाई समेत उड़ कर दूर जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी 65वर्षीय मल्हे पुत्र दुखी किसानी करता है। वह सोमवार की रात खेत में चारपाई में सो रहा था। इसी बीज तेज आंधी और बारिश से किसान चार पाई समेत उड़कर काफी दूर जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनो को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचा पुत्र गुरूदयाल उसे उठाकर घर लिवा लाया। मंगलवार की दोपहर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...