बक्सर, अप्रैल 30 -- नावानगर। बुधवार की शाम आई आंधी तूफान के दौरान स्थानीय गांव में एक झोपड़ी के ऊपर पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से झोपड़ी में सोए वृद्ध का घटनास्थल पर ही दबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान नावानगर गांव निवासी सुभग राम (60वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है, कि मृतक अपने घर के आगे बने झोपड़ी में सोया हुआ था, तभी आइ तेज आंधी में अचानक झोपड़ी पर एक पेड़ गिर गया, जिसके नीचे दब जाने से बुध की मौत हो गई। परिजनों द्वारा मृतक को सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- सर्प दंश से अधेड़ व्यक्ति की मौत घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि झोपड़ी के ऊपर पेड़ गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। मृतक के परिजन मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए जिसके कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं करा...