बाराबंकी, अप्रैल 5 -- बाराबंकी। मौसम सुधरा तो किसानों ने गेहूं की फसल काट कर खेत में डाल दी थी। उठान करने से पहले शनिवार की शाम तेज आंधी के साथ हुई बारिश से फसल को भिगोया ही नहीं कटी फसल को उड़ा कर बिखेर दिया। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। उधर तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर विद्युत तार टूट कर गिर गए। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी ध्वस्त रही। जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। अचानक बदला था मौसम का मिजाज: मौसम विभाग लखनऊ के पूर्वांनुमान के अनुसार शनिवार की शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। देखते ही देखते काली बादल घिर आए। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। तहसील हैदरगढ़ में सबसे अधिक बारिश के साथ ओले भी गिरे।बारिश के कारण शहर व गांव में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहीं। हालांकि विभाग का दावा है कि कुछ घंटों में बिजल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.