गुमला, मई 10 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड की आरंगी पंचायत अंतर्गत पलमा डीपाटोली में रविवार को बारिश के साथ आई तेज आंधी से एक महिला को भारी नुकसान उठाना पड़ा। तेज हवा के कारण पचो देवी के घर का एस्बेस्टस छत उड़ गया। जिससे घर में रखा चावल समेत अन्य जरूरी सामान बारिश में भींगकर बर्बाद हो गया। पीड़िता पचो देवी ने बताया कि अचानक आई तेज आंधी से घर की छत में लगे करीब 20 एस्बेस्टस उड़कर क्षतिग्रस्त हो गए। छत उड़ जाने से पूरा मकान खुला हो गया और बारिश का पानी सीधे घर के अंदर घुस गया। इससे घर में रखा चावल, कपड़े व अन्य घरेलू सामान पूरी तरह खराब हो गए।पीड़िता के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा से करीब 40 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर है, ऐसे में हुए नुकसान की भरपाई करना मुश्किल है।पचो देवी न...