मुरादाबाद, मई 1 -- तेज आंधी से एक घर की छत पर लगी सीमेंट की चादर उखड़ कर महिला के ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार की शाम तेज आंधी-बारिश आई, इस दौरान ग्राम खबड़िया घाट निवासी अन्नो देवी 50 वर्ष अपने घर के आंगन में रखा सामान समेट रही थीं। एकाएक आंधी के चलते घर की छत पर लगी सीमेंट की चादर उखड़कर उनके सिर पर गिर पड़ी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पति राम फूल सिंह व परिजन के अन्य लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे ,जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी, इसके बाद परिजन उन्हें एक अन्य अस्पताल में लेकर गए ,जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने अन्नो देवी को मृत घोषित कर दिया।उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया, परि...