मेरठ, अप्रैल 30 -- मंगलवार देर रात मेरठ सहित वेस्ट यूपी में 30-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली तेज आंधी और बुधवार सुबह हल्की बारिश से भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिल गई। आंधी, बादल और बारिश से दिन-रात के तापमान में ना केवल गिरावट हुई बल्कि यह सामान्य से नीचे चले गए। अगले कुछ दिनों तक वेस्ट यूपी में बादल, बारिश, आंधी और धूप का मिलाजुला दौर जारी रहने की उम्मीद है। आज भी कुछ हिस्सों के आंधी-बारिश के आसार हैं। बुधवार को मेरठ में दिन-रात के तापमान क्रमश: 34.6 एवं 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुए। बीते 24 घंटे में आंधी-बारिश का दौर चला। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में 4 दिन आंधी बारिश वाला मौसम, कब-कब बरसेंगे बदरा? बुधवार सुबह 8.30 बजे तक मेरठ में 2.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के सापेक्ष को बुधवार को दिन में 4.5 एवं रात में...