कटिहार, मार्च 29 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे आई तेज हवा और बारिश के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति लगभग 9 घंटे तक बाधित रही। पीएसएस कुरसेला के अनुसार नवगछिया से कुरसेला के बीच 33 केवी बिजली लाइन में खराबी आ जाने से आपूर्ति ठप हो गयी थी। बिजली बाधित रहने से आधी रात से सुबह तक उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कार्य प्रभावित रहे। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लाइन की मरम्मत शुरू की। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सुबह करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। जेई पंकज कुमार ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण लाइन में तकनीकी खराबी आयी थी, जिसे ठीक कर आपूर्ति सामान्य कर दी गयी।बारिश के कारण विद्युत सेवा 10 घंटे तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.