रांची, मई 3 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड में शनिवार को आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। करीब 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण कई पेड़ उखड़ गए और टहनियां 33 हजार व 11 हजार वोल्ट के तारों पर गिरने से हटिया ग्रिड और इटकी फीडर में ब्रेकडाउन हो गया। इसके चलते शनिवार दिन 11 बजे से रविवार दोपहर 12 बजे तक करीब 25 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली बाधित रहने से जलमीनार से पानी सप्लाई ठप हो गई और घरों की टंकियां सूख गईं। इससे घरेलू कामकाज और छोटे-बड़े उद्योग-धंधे प्रभावित रहे। आंधी से कई मकानों के एस्बेस्टस उड़ गए और पेड़ गिरने से नुकसान हुआ। बारीडीह के जमील अंसारी का मुर्गी फार्म क्षतिग्रस्त हुआ, सोमे उरांव के मकान पर पेड़ गिरा, जबकि रहमत नगर में इलताफ मंसूरी की कार पर नीम का पेड़ गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा सं...