अमरोहा, अप्रैल 5 -- बेमौसम बारिश और आंधी के चलते शुक्रवार देर शाम शहरी-ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति गड़बड़ा गई। शहरी आबादी में जहां दो घंटे आपूर्ति बंद रही, वहीं देहात में करीब 13 घंटे तक आपूर्ति बहाल न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे आई बारिश के साथ तेज आंधी से शहर की आपूर्ति पर असर पड़ा। इस दौरान लाइनों और ट्रांसफार्मरों को नुकसान से बचाने के लिए एहतियातन लिए गए शटडाउन के चलते रात दस से 12 बजे तक करीब दो घंटे पूरे शहर की आपूर्ति ठप रही। इसके बाद भी बारिश और आंधी के चलते रातभर बिजली की आंखमिचौली चलती रही। उधर, रजबपुर क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश की शुरुआत के साथ ही सूदनपुर बिजलीघर की आपूर्ति ठप हो गई। रात आठ बजे के बाद ग्रामीण रातभर अंधेरे में रहे। शनिवार सुबह नौ बजे करीब 13 घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने ...