अमरोहा, जून 12 -- अमरोहा, संवाददाता। गुरुवार रात करीब सवा दस बजे आई भयंकर आंधी और बारिश से 11 व 33 केवी लाइनों में फाल्ट के चलते शहरी-ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति करीब 13 घंटे तक ठप रही। सुबह तक भी आपूर्ति बहाल न होने से पेयजल की समस्या के बीच लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में लोग पसीने से तरबतर रहे।गुरुवार को दिन में भीषण गर्मी के बाद रात में आई आंधी, बारिश से तापमान में गिरावट के बाद लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन इस दौरान शहर से गांवों तक आपूर्ति ठप होने के बाद लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से ग्रामीण क्षेत्र की बिजली गुल बारिश के दौरान अमरोहा शहर में शटडाउन लिए जाने से रात करीब साढ़े तीन बजे तक आपूर्ति ठप रही। हालांकि बिजली अफसरों के मुताबिक शहर में आंधी और बारिश से लाइनों, खंभों और...