आंधी-बारिश से 12 फीडरों फिर ब्रेकडाउन होने से 50 हजार लोग रहे प्रभावित
शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- शाहजहांपुर। जिले में रविवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को फिर पटरी से उतार दिया। जिले के करीब 32 विद्युत उपकेंद्रों में ढाई घंटे ब्लेक आउट होने के बाद कार्य तेज कर सप्लाई बहाल कर ली गयी, लेकिन उपकेंद्रों के 12 फीडरों में ब्रेकडाउन अटेन्ड नहीं हो पाया, जिसके चलते 112 गांवों की बिजली आपूर्ति रात भर ठप रही। बिजली सप्लाई ठप रहने से जिले के करीब 50 हजार लोग 12 घंटे तक प्रभावित रहे। जिले के अल्हागंज, बादशाहनगर, मिर्जापुर, खुटार और बंडा समेत कई क्षेत्रों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। परेशान लोगाें को रात भर अंधेरे में टार्च की रोशनी में काम चलाना पड़ा। वहीं टाउन एरिया के लोगों के सामने पानी पीने की समस्या उत्पन्न हो गयी। वहीं सोमवार सुबह से ही बिजली विभाग की टीमों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। संबंधित जेई के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.