फतेहपुर, जून 12 -- फतेहपुर। करीब एक सप्ताह से कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी के बीच शुक्रवार की भोर पहर मौसम ने करवट ली। आंधी के साथ बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह सबेरे ठंडी हवाएं चलने से लोग खुले मैदान और घर की छतों पर पहुंच कर मौसम का आनंद लिया। हालांकि लगभग 11 बजे के बाद से धूप और बदली की जुगलबंदी हुई तो उमस बढ़ गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले करीब एक सप्ताह से जिले में पड़ रही चिलचिलाती धूप और उमस के कारण दिन-रात का तापमान लगातार बढ़ रहा था, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया था। हालांकि गुरुवार शाम से पछुआ हवाएं चलने के बाद मौसम में बदलाव शुरू हुआ और उमस के साथ गर्मी का असर कम होने लगा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने तेज...