औरैया, मई 4 -- औरैया/कंचौसी, संवाददाता। सोमवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद जनपद में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। औरैया शहर में सुबह से ही बिजली संकट बना रहा, वहीं कंचौसी क्षेत्र में पूरे दिन आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से लोग पसीने में तरबतर रहे और पेयजल संकट भी गहराता नजर आया। औरैया शहर में सुबह तेज हवाओं के चलते बिजली आपूर्ति एहतियातन काट दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी दिनभर बिजली का आना-जाना लगा रहा। कई मोहल्लों में घंटों कटौती के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। यह भी पढ़ें- जिले में 255 बिजली पोल धराशायी, बेपटरी हुई विद्युत व्यवस्था शहर निवासी अजय मिश्रा, राजीव गुप्ता और सोनू तिवारी ने बताया कि बार-बार बिजली जाने से घरों में पानी की समस्या खड़ी हो गई। कू...