हाथरस, अप्रैल 6 -- हाथरस। हर रोज बेमौसम आंधी बारिश से आमजन को गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं आए दिन आ रही आंधी से बिजली सिस्टम प्रभावित हो रहा है। रविवार की रात को आई आंधी के दौरान शहर में कई स्थानों पर बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण शहर में कई घंटे तो देहात में आधी रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली के लोगों को खासी मुशिकलों का सामना करना पड़ा। कामकाज प्रभावित हुआ। विभागीय कर्मी देर रात तक आपूर्ति को सुचारू करने में जुटे रहे। शहर, देहात, कस्बा में कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। रविवार की रात को नौ बजे करीब तेज आंधी आई। आंधी आने के दौरान शहर के गिजरौली, ओढ़पुरा, कांशीराम टाउनशिप, वाटरवर्क्स, प्रगतिपुरम सबस्टेशन से जुड़े इलाकों की लाइन में फॉल्ट ह...