पीलीभीत, मई 4 -- सोमवार तड़के शुरू हुई तेज आंधी और बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया। सुबह चार बजे से गुल हुई बिजली शाम चार बजे तक बहाल हो सकी, जिससे पूरे दिन लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कई इलाकों में लाइन ब्रेकडाउन और खंभों पर फॉल्ट की घटनाओं से हालात और बिगड़ गए। बिजली न होने के कारण जलापूर्ति भी प्रभावित हुई। सोमवार तडके चार बजे से तेज हवाओं के साथ बारिश शुरु हो गई। जिस कारण शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा गई। एकाएक पूरे शहर में बिजली कटौती हो गई। सुबह चार बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो जाने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज आंधी और बारिश के कारण नकटादाना 33 केवीए और रूपपुर बिजली सब स्टेशन की लाइन ब्रेकडाउन हो गई। बारिश के कारण बिजली विभाग के कर्मचारियों को फॉल्ट ढूंढने में कड़ी मशक्क...