हापुड़, मई 7 -- इस बार मई माह के महीने में मौसम काफी महरबान है। हापुड़ में बुधवार की देर रात बादलों की गर्जना के साथ झमाझम बारिश हुई, इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। गुरूवार को बेशक मौसम साफ था, लेकिन तेज धूप के साथ चली ठंडी हवाओं से धूप का असर बेअसर रहा, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान लुढ़क गया। हापुड़ में बुधवार को मौसम पूरी तरह साफ था, दिन में तेज धूप खिली रही। इससे अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। यह भी पढ़ें- आंधी व बारिश से घट गया छह डिग्री तापमान जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर की तल्ख धूप लोगों को परेशान करती रही, लेकिन रात को मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही आसमान में काले बादल छा गए। बादलों की गर्जना ...