संभल, मई 8 -- जनपद में बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश गुरुवार दोपहर तक लगातार जारी रही। तेज बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। तेज आंधी की वजह से जिले में कुछ स्थानों पर छप्पर व टीनशेड उड़ गए। जिससे लोगों को परेशानी हुई। बारिश के चलते सुबह के समय ठंडी हवा के कारण लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। बच्चे और बुजुर्ग गर्म कपड़ों में नजर आए। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकार्ड किया गया। बीते कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को दिनभर तेज धूप निकली थी और लोगों को गर्मी से परेशानी हो रही थी। बुधवार की देररात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में काले बादल छाने लगे। साढ़े 12 बजे तेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.