बुलंदशहर, मई 14 -- जनपद में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार की देर रात अचानक आई आंधी और बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं गुरुवार सुबह होते ही सूरज के तल्ख तेवरों ने एक बार फिर हाल-बेहाल कर दिया। सुबह से ही खिली तेज धूप के कारण उमस बढ़ गई, जिससे लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। हालांकि दोपहर के समय बादलों की आवाजाही देखने को मिली। जिससे तपिश का असर तो कम हो गया, लेकिन उमस ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बुधवार देर रात मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। तेज आंधी के कारण शहर के कई हिस्सों में सड़क किनारे लगे होर्डिंग हवा में उड़ गए और कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं। हालांकि आंधी के साथ हुई बारिश ने रात के तापमान में गिरावट दर्ज की, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन गुरु...