एटा, मई 30 -- जिले में शुक्रवार की रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि, जलभराव और गंदगी के कारण शहरवासियों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाके भीषण लू और तपिश की चपेट में थे। दोपहर के समय सूरज की किरणें बदन झुलसा रही थी और तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा था। शुक्रवार की रात आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया और देखते ही देखते तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई इस तेज बारिश के कारण जिले का पारा अचानक 12 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली और घरों में चल रहे...