पीलीभीत, जून 12 -- पीलीभीत। वुधवार रात आई आंधी बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन तेज हवाओं के साथ लोकल फाल्ट से शहर की बिजली व्यवस्था पूरी रात बिगड़ी रही। पहले नकटा दाना फीडर बंद होने और उसके बाद लोकल फाल्ट के चलते शहर के अधिकांश मोहल्ले में रात में 4 घंटे तक सप्लाई प्रभावित रही। कई मोहल्ले में तो पूरी रात लाइट नहीं आई। खास बात यह रही की उपभोक्ताओं द्वारा ग्रुप पर शिकायत करने के बाद भी उनका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वुधवार दिन भर तेज धूप के बाद रात में मौसम ने अचानक करवट ली। पहले हवाएं चली। इसके बाद तेज आंधी और बरसात शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहाना,ध्वस्त हुई शहर की बिजली व्यवस्था जिस कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली। हवाओं और बारिश का क्रम पूरी रात रहा। गुरूवार को भी कभी धूप और कभी बादल वाली स्थित रही। जिस का...