आंधी-बारिश से मृत चार लोगों को सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश
महाराजगंज, सितम्बर 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में तेज आंधी एवं बारिश के दौरान पेड़ गिरने तथा कच्चे/खपरैल मकान क्षतिग्रस्त होकर गिरने से अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मृत्यु हुई है। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने संबंधित अधिकारियों को सभी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए जनहानि व संपत्ति क्षति का आंकलन करने का निर्देश दिया है। साथ ही पीड़ित परिवारों को नियमानुसार राज्य आपदा मोचक निधि से अनुमन्य आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है।तहसील निचलौल के ग्राम शीतलापुर निवासी पन्ने कुमार प्रजापति (30 वर्ष) की सिंदुरिया के पास कंचनपुर में पेड़ की चपेट में आने से मृत्यु हुई है। इसी क्रम में तहसील फरेंदा के ग्राम जिगीनिहा में खपरैल मकान गिरने से कुशमी (69 वर्ष) की मलबे में दबकर मृत्यु हुई। यह भी पढ़ें- फील्ड में जाएं अफसर, प्रभावि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.