कटिहार, जून 15 -- मनसाही, एक संवाददाता रविवार की रात आंधी और बारिश के बाद मनसाही परिक्षेत्र में 16 घंटे बिजली गुल रही। बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं रहने से मोटर पंप नहीं चलने के कारण पानी के लिए भी लोग परेशान रहे। बिजली नहीं रहने के कारण व्यवसायी वर्ग में भी आक्रोश देखा गया। वही पूरे क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क को लेकर भी समस्या देखी गई। आंधी और बारिश से मनसाही के विद्युत सब स्टेशन का एक ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया जिससे बिजली सप्लाई को लेकर काफी समस्या देखी गई। बिजली उपभोक्ता राकेश कुमार देवनंदन भगत अनवर आजाद दीपक पोद्दार आदि ने बताया कि अब आंधी बारिश से जितना डर नहीं लगता उससे कहीं अधिक डर बिजली के चले जाने का होता है। यह भी पढ़ें- आंधी बारिश से मनसाही में 16 घंटे विद्युत आपूर्ति रही ठप विभाग मे...