कन्नौज, अप्रैल 9 -- बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर पड़े। वहीं बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए और कई जगहों पर विद्युत लाइनें ध्वस्त हो गईं। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। जानकारी के अनुसार भवानीसराय, किस्तियापुर, ताहपुर सहित आसपास के गांवों में तेज हवा के कारण बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए, जिससे बिजली की लाइनें टूटकर जमीन पर गिर गईं। कई स्थानों पर पोल टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक आई इस आपदा से ग्रामीणों को रात भर अंधेरे में गुजारना पड़ा। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम सक्रिय हो गई। विभागीय कर्मचारी सुबह से ही क्षतिग्रस्त लाइनों और पोलों को दुरुस्त करने में जुट गए। हालांकि कई जगह नुकसान अधिक होने के कारण आपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.