बुलंदशहर, मई 4 -- जिले में रविवार रात आई आंधी और बारिश ने बिजली सप्लाई पटरी से उतार दी। वलीपुरा में पोल टेढ़ा होने और कई जगह लाइनों पर पेड़ गिरने से शहर से लेकर देहात तक सप्लाई बाधित हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी और बारिश के बाद बिजली गुल, लोग रहे परेशानफाल्ट सुधारने का कार्य सोमवार दोपहर तक फाल्ट सुधारने का काम चलता रहा, जिससे लोगों को पेयजल संकट और मोबाइल-इनवर्टर डिस्चार्ज होने जैसी समस्याओं से जूझना पड़ा। रविवार देर रात मौसम का मिजाज बिगड़ते ही शहर डिवीजन के वलीपुरा बिजलीघर की 11 केवी लाइन का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा नीमखेड़ा और अनूपशहर अड्डा फीडर की हाईटेंशन लाइनों पर पेड़ की टहनियां गिरने से घंटों सप्लाई बंद रही। खुर्जा में भी बुरा हाल रहा। यहां बिजलीघर संख्या चार और पांच के इंसुलेटर फुंकने से रात भर अफरा-तफरी का माहौल रहा। बिजल...