शाहजहांपुर, मई 2 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। आंधी-बारिश के चलते जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। खुदागंज, कटरा, जैतीपुर, कलान, बंडा, जलालाबाद, खुटार, सिंधौली, सुहेली और पुवायां समेत कई क्षेत्रों में पोल टूटने और लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से 15 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। शुक्रवार दोपहर बाद तक मरम्मत कार्य चलता रहा, लेकिन कई गांवों में देर शाम तक अंधेरा बना रहा। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी के साथ जेसीबी से सफाई ने भी उड़ाई कई इलाकों की बिजलीबिजली की आपूर्ति प्रभावित चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से करीब 12 हजार उपभोक्ताओं को 12 घंटे तक बिजली नहीं मिली। गंगसरा उपकेंद्र की लाइन फॉल्ट होने से 11 हजार फीडर प्रभावित रहे। खुटार और रामपुर कलां क्षेत्र में भी करीब 12 घंटे सप्लाई ठप रही, जहां आठ पोल टूटने...