चतरा, अप्रैल 30 -- चतरा, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग लोड शेडिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले दो दिनों से बेमौसम बरसात और आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर रहे हैं। कुछ स्थानों पर तार टूट गया है तो कहीं इंसुलेटर जल गया है। ऐसे में पिछले दो दिनों से शहर में बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। गुरुवार को तो सुबह से शाम तक बिजली नहीं आई। जानकारी के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में औसतन 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही थी, वहीं लगभग छह घंटे तक बिजली बंद रहती थी। दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों की स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां मात्र 10 से 14 घंटे ही बिजली मिल रही है, जबकि लगभग 10 घंटे तक आपूर्ति ठप रहती है। बिजली की अनियमित आपूर्ति के क...