सोनभद्र, जून 12 -- अनपरा,संवाददाता। गुरुवार शाम को ऊर्जाँचल में आयी आंधी-बारिश का सर्वाधिक असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा है। 33 केवी बीना-डिबुलगंज लाइन पर वृक्ष गिरने से गुरुवार शाम से बंद बिजली आपूर्ति देर रात्रि 11 बजे तक ठप रही। लाइन दुरुस्त करा कर किसी प्रकार इसके बाद आपूर्ति बहाल की गयी। मिर्चाधुरी और रणहोर में भी वृक्ष गिरने से तीन चार पोल टूट कर गिर गये। जिसके कारण शुक्रवार सुबह लगभग 12 बजे बिजली बहाल हो सकी। इस बीच औड़ी से दुल्लापाथर की लाइन पर भी आंधी का असर रहा। तीन वृक्ष टूट कर गिरने से एक पोल टूट गया और लाइन ठप हो गयी। यह भी पढ़ें- 419 खंभे टूटे, 23 ट्रांसफार्मर खराब, बरेली में आंधी-पानी ने मचाई भीषण तबाही शुकवार 12:30 पर लाइन बहाल करने की जानकारी बिजली विभाग ने दी है। भीषण गर्मी का असर बिजली इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी भारी पड़ रहा है...