दुमका, अप्रैल 27 -- दुमका। प्रतिनिधि शनिवार की शाम में आयी आंधी बारिश से दुमका जिला के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। आंधी बारिश से रानेश्वर इलाकों में कई बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए है। वहीं तार के टूटने से रविवार शाम तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही। वहीं दुमका के बास्कीचक के बिजली के मेन लाइन में पेड़ की टहनी गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बास्कीचक से दुमका के शहरी पेयजलापूर्ति योजना जुड़ा हुआ है। बास्कीचक के मयूराक्षी नदी में ही इंटकवेल बना हुआ है। रविवार को दोपहर में उक्त फेज में बिजली की आपूर्ति शुरू की गई। यह भी पढ़ें- नाली जाम रहने से रास्ते में गंदा पानी बहने से परेशानी बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद ही शहरी पेयजलापूर्ति योजना से शहर में पानी की आपूर्ति की गई है। सुबह में पानी की आपूर्ति नहीं की गई थी। श...