आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति ठप,10 घंटे अंधेरे में रहा शहर
पीलीभीत, जून 13 -- पीलीभीत। शहर में लगातार दूसरे दिन भी तेज हवा और बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। बारिश और हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। बारिश और हवा के कारण पूरी रात शहर की बिजली गुल रही। जिस कारण उपभोक्ताओं को रात जागकर गुजारनी पड़ी। पूरी रात बिजली न होने के कारण इन्वर्टर और बैटरे भी डाउन हो गए। खास बात यह है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार कटौती का न तो कारण बता सके और न ही व्हाटसएप ग्रुप पर उपभोक्ताओं को संतोषजनक जबाव दे सके। रात दस बजे की गई बिजली सप्लाई सुबह आठ बजे सुचारू हुई। 10 घंटे बाद सप्लाई आने के बाद दिन भर लोकल फॉल्ट के चलते अलग अलग क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बाधित रही। बिजली विभाग की टीम ने फॉल्ट दुरस्त कर सप्लाई सुचारू की। हालांकि शुक्रवार को दिन में बादलों के बीच उमस भी रही। यह भी पढ़ें- आंधी बारिश में बिजली व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.