आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति चरमराई
दरभंगा, मार्च 22 -- बेनीपुर। अनुमंडलीय व ग्रामीण इलाकों में बीते दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश, ओलावृष्टि एवं तूफान से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोगों को सावण व भादो महीने की याद आने लगी है। 20 मार्च की शाम में तेज आंधी व ओलावृष्टि के साथ बारिश शुरू हुई। इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। तेज वर्षा से खेत में लगी मसूर एवं गेहूं की फसल को काफी क्षति हुई है। बारिश का आलम यह था कि एक खेत से उफनकर दूसरे खेत में पानी जाने लगा। बारिश के साथ तेज हवा चलने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गयी। प्रगतिशील किसान प्रो. सुरेश प्रसाद सिंह, लक्ष्मण झा सरदार, रामदयाल झा गुणाकर आदि ने बताया कि रबी फसल की काफी क्षति हुई है।इधर, आंधी-तूफान से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। बहेड़ा, बेनीपुर, हरिपुर पीएससी से शहर व ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.