हजारीबाग, मई 29 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। जिले में शुक्रवार की सुबह से मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। तापमान में गिरावट आने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली और बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों पर भी मौसम का असर साफ दिखाई दी। सुबह लगभग नौ बजे आसमान में अंधेरा छा गया। कुछ देर बाद तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। एक घंटा जम कर बारिश हुई। इससे जनजीवन कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। कई पेड़ व डाली तो बिजली के तार पर गिर गया। इससे बिजली आपूर्ति घंटो बाधित हो गई। शहर के कई मुहल्लों में घंटों बिजली गुल रही। बिजली विभाग की टीमों को लगातार ...