बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- जिले में मंगलवार को मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिले। दिन की शुरुआत सूर्यदेव के दर्शन के साथ हुई, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में धूल भरी आंधी चलने लगी। कुछ ही देर में आंधी के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। अचानक हुई इस तेज बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया, वहीं दूसरी ओर जलभराव और फसलों के नुकसान ने आमजन व किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। वहीं शहर में करीब साढ़े पांच बजे धूप निकली, मगर देहात क्षेत्रों में बूंदाबांदी का मौसम बना रहा। मंगलवार को सुबह से ही मौसम बदल गया। दोपहर में आंधी के साथ बारिश शुरु हो गई। बारिश के कारण शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक गली-मोहल्लों में जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन गई। इसके चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और वाहन चालकों व राहगीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.