किशनगंज, मार्च 13 -- ठाकुरगंज। किशनगंज जिले के सीमावर्ती इलाकों, खासकर ठाकुरगंज प्रखंड और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार की शाम आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। तेज हवा और बारिश के कारण ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों एकड़ में लगी मक्के की फसल पूरी तरह जमीन पर गिर गई। वहीं कई जगहों पर केला के बागान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हजारों की संख्या में केले के पेड़ टूटकर जमीन पर बिखर गए हैं। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही मिनटों में बर्बाद हो गई।आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि भातगांव, कनकपुर, चुरली समेत आसपास के कई पंचायतों में कच्चे मकान और झोपड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। कई जगहों पर झोपड़ियां उड़ जाने से गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.