बरेली, मार्च 16 -- भमोरा/ सेंधा। रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसलें खेतों में बिछ गई हैं। क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब एक बजे तेज हवाओं के बाद अचानक बारिश शुरू हो गई। किसानों का कहना है कि तेज हवा के बाद बारिश होने से खेतों में खड़ी और काटकर छोड़ी गई सरसों और गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ है। सेंधा क्षेत्र में भी हवा और वर्षा से फसलों को क्षति पहुंची। गांव देवीपुरा के रनवीर पाल ने बताया कि यदि ज्यादा बारिश हो जाती तो गेहूं की फसल को काफी नुकसान होता और खेतों में भी सरसों की फसल कटी पड़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...