मेरठ, मार्च 13 -- 15-16 मार्च को मेरठ सहित वेस्ट यूपी में संभावित तेज आंधी और बारिश से ठीक पहले गुरुवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 33.9 एवं 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 6.4 एवं 6.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बुधवार के सापेक्ष दिन में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई जबकि रात में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। दिनभर छह किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार 15-16 मार्च को पूरे क्षेत्र में प्री-मानूसनी गतिविधियों के चलते आंधी-बारिश के आसार हैं। इससे दिन-रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं। वहीं गुरुवार को मेरठ में हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। मेरठ का एक्यूआई 178 दर्ज हुआ जो बुधवार को 247 के स्तर पर था।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.