धनबाद, अप्रैल 6 -- एक दिन की आंधी-बारिश से क्षेत्र में दूसरे दिन रविवार को भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट छाया रहा। इससे लोगों को पानी संकट भी झेलना पड़ा। खराबी को दूर करने में विभागीय कर्मचारियों को घंटों मशक्कत करने पड़े। तब जाकर लोगों को राहत मिली। आंधी-बारिश आने से दुहाटांड़ वन काली मंदिर स्थित वर्षों पुराना विशाल पीपल का पेड़ शनिवार की रात गिर गया। इसके अलावा एक लोहे का पोल भी गिरा, जिससे बिजली तार टूट गया। रविवार की सुबह जब लोगों की नजर पड़ी तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारी को दी। सूचना मिलते ही दलबल के साथ अधिकारी अपने कर्मचारी के साथ पहुंचे और शाम पांच बजे तक पेड़ हटाकर व पोल गाड़कर तार जोड़ा। इसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गई। इस प्रक्रिया में लोगों को दिन बिजली संकट से राहत मिली। वहीं दूसरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.