आंधी-बारिश से थावे प्रखंड बेहाल, 15 घंटे बाद बहाल हुई बिजली
गोपालगंज, अप्रैल 30 -- थावे। थावे प्रखंड में बुधवार की शाम आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। देखते ही देखते पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- बांका: 15 घंटे से ठप रही बिजली आपूर्ति, बहाली का प्रयास जारीबिजली आपूर्ति में बाधा आंधी के कारण थावे फीडर सहित लछवार और अन्य कई फीडरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बिजली बाधित होने से घरों में अंधेरा छा गया, वहीं पेयजल संकट भी गहरा गया, क्योंकि अधिकांश जलापूर्ति व्यवस्था बिजली पर निर्भर है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों का हाल बेहाल हो गया। खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.