आंधी-बारिश से तबाही के बाद पटना जू आज से आम लोगों के लिए खुला, बापू टावर कब जा सकेंगे दर्शक
मुख्य संवाददाता, मई 12 -- Patna Zoo: राजधानी पटना में शुक्रवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद बंद किया गया पटना जू अब मंगलवार से आम लोगों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। आंधी के दौरान जू परिसर में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। कई बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गये थे, जबकि सैकड़ों टहनियां रास्तों और विभिन्न हिस्सों में बिखर गई थीं। इसे देखते हुए जू प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर चिड़ियाघर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। आंधी में जू के मुख्य गेट के पास लगाया गया हवाई जहाज (शोपीस) भी क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चों के मनोरंजन के लिए लगे कई झूले क्षतिग्रस्त हो गये। वहीं थ्री डी थियेटर के शीशे भी तेज हवा और पेड़ गिरने से टूट गये। कुछ स्थानों पर जानवरों के बाड़ों के पास भी पेड़ों की डालियां गिर गई थीं, हालांकि किसी जानवर को नुकसान नहीं पहुंचा। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.