गुमला, मार्च 27 -- गुमला। रामनवमी के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा के दौरान अचानक आए आंधी-तूफान और बारिश ने कुछ समय के लिए माहौल को प्रभावित कर दिया। केंद्रीय महावीर मंडल की अगुवाई में विभिन्न मोहल्लों और क्लबों द्वारा आकर्षक झांकियों और डीजे के साथ जुलूस निकाला जा रहा था।इसी दौरान टावर चौक के पास जय श्रीराम क्लब धोबी मोहल्ला की हाइड्रा झांकी मंच के करीब पहुंची ही थी कि तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई, जससे कुछ समय के लिए भीड़ छंटने लगी। हालांकि खराब मौसम के बावजूद रामभक्त डटे रहे और शोभायात्रा जारी रखी। थोड़ी देर की रुकावट के बाद माहौल फिर से सामान्य हो गया और कार्यक्रम पूर्ववत चलता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...