आंधी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सात घंटे जाम रही मानीमऊ-ठठिया रोड
कन्नौज, मई 7 -- क्षेत्र में शुक्रवार तड़के आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक पेड़ उखड़कर गिर गए, जबकि आधा दर्जन विद्युत पोल धराशायी हो गए। इससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। सैय्यदपुर सकरी रोड पर पेड़ गिरने से 11 हजार विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और आवागमन कई घंटों तक बाधित रहा। वहीं मानीमऊ-ठठिया रोड पर मुखियाजी कोल्ड स्टोर के पास दो बड़े पेड़ बिजली लाइन पर गिर पड़े, जिससे ट्रांसफार्मर और तीन विद्युत पोल सड़क पर आ गिरे। सड़क करीब सात घंटे तक जाम रही और लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह करीब दस बजे पेड़ों और पोलों को हटाने के बाद यातायात बहाल हो सका। तेज आंधी से मक्का की फसल भी खेतों में गिर गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बिजली विभाग की टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुटी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.