बक्सर, अप्रैल 29 -- पेज चार पर फ्लायर ------- राहत मिली आंधी-तूफान व बेमौसम बारिश की वजह से खेतों में तैयार गेहूं की फसल भींगी आंधी-तूफान की वजह से शाम साढ़े चार बजे ही चारों तरफ अंधेरा पसर गया फोटो संख्या- 04, कैप्सन- बुधवार की शाम स्टेशन रोड में आसमान में छाए बादल व सड़क पर छाया अंधेरा। बक्सर/चौसा, हमारे संवाददाता। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच बुधवार की शाम में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। मौसम के बदले हुए रुप ने ऐसा रंग दिखाया कि दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज आंधी-तूफान और बारिश ने इस दौरान ऐसा कहर बरपाया कि हर तरफ उड़ती हुई धूल से लोग बेहाल हो गये। चौसा, राजपुर और डुमरांव सहित पूरे बक्सर जिले में मौसम के इस बदले हुए रुप से लोग बेहाल हो गये। आंधी-तूफान की वजह से शाम साढ़े चार-पांच बजे ही चारों तरफ अंधेरा छा गया। गांव और शहर की बत्ती गुल ...