रुडकी, मई 1 -- रुड़की, संवाददाता। गुरुवार को अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कई इलाकों में करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि ऊर्जा निगम की टीमों ने देर रात तक मरम्मत कार्य कर आपूर्ति बहाल कर दी। दोपहर करीब तीन बजे आसमान में बादल छाने लगे और तेज हवाएं चलने लगीं। शाम होते-होते करीब छह से सात बजे के बीच आंधी ने जोर पकड़ लिया, जिसके साथ तेज बारिश भी शुरू हो गई। खराब मौसम के चलते बरहमपुर, सोलानीपुरम और रामनगर बिजली घरों से जुड़े क्षेत्रों में कई जगह पेड़ गिर गए, जबकि कुछ स्थानों पर खंभों के इंसुलेटर पंचर हो गए। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी में बिजली तार पर गिरा पेड़,12 घंटे रही आपूर्ति बाधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...