धनबाद, अप्रैल 7 -- चासनाला, प्रतिनिधि। सोमवार की अहले सुबह 4:30 बजे तेज आंधी और बारिश ने क्षेत्र के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। दामोदर नदी पार जंगल में एक विशाल पेड़ गिर जाने से डीवीसी की हाई-टेंशन बिजली का तार टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के कारण सेल चासनाला, इलेक्ट्रोस्टील और सिंदरी सब-स्टेशन समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बिजली गुल होने का सबसे गंभीर असर सेल चासनाला कोलियरी में देखने को मिला। बिजली के अभाव में अपर सिम खदान की प्रथम पाली में काम करने आए दर्जनों ठेका मजदूरों को प्रबंधन ने वापस घर भेज दिया। इसके अलावा वाशरी और अन्य उत्पादन कार्य भी पूरी तरह ठप रहे, जिससे प्रबंधन को काफी नुकसान उठाना पड़ा। बिजली नहीं होने के कारण कांड्रा स्थित नगर निगम के पेयजल आपूर्ति भवन से जल भंडारण का काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.