फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 30 -- गुरुवार रात मौसम के बदले मिजाज और तेज आंधी-बारिश ने जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह पटरी से उतार दिया। तेज हवाओं के चलते कहीं मुख्य लाइनें में ब्रेकडाउन हो गया तो कहीं पेड़ों की टहनियां गिरने से फॉल्ट हो गए। इसका सबसे बड़ा असर ग्रामीध क्षेत्र के बबना उपकेंद्र पर पड़ा, जो 33 केवी की मुख्य लाइन में खराबी के कारण रात भर पूरी तरह से बंद रहा। दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं को पूरी रात उमस और अंधेरे में गुजारनी पड़ी। शुक्रवार को कड़ी मशक्कत के बाद जब आपूर्ति बहाल हुई, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। फर्रुखाबाद, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र में आंधी से बिजली को लेकर दिक्कतें रहीं। हालांकि कहीं पर कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। रात नौ बजे के बाद मौसम ने जो करवट ली और जोर की आंधी चली उससे बिजली व्यवस्था पर बड़ा अ...