रामपुर, मई 12 -- रामपुर। मौसम ने मंगलवार की सुबह अचानक कुछ इस तरह करवट बदली कि दिन में ही रात का अहसास होने लगा। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश से करीब एक घंटे तक जिंदगी की रफ्तार थम सी गई। कई जगह रास्तों और लाइनों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई, जो घंटों बाद सुचारू हो सकी। मंगलवार सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे। करीब साढ़े नौ बजे तेज आंधी भी चलने लगी। कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे बाद बारिश तो रुक गई, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। बारिश के कारण शाहबाद रोड, कचहरी रोड, गांधी समाधी रोड आदि क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इससे लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। वहीं, किसानों को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कुछ किसानों के खेतों में अभी गेहूं का भूसा पड़ा है, जो लगातार बारिश के कारण बर्बाद की कगार पर ...