शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- शाहजहांपुर-बंडा। जिले में आंधी बारिश से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखने को मिलने लगी हैं। शनिवार देर रात हुई तेज आंधी और बारिश के कारण रविवार को जिले में कई जगह खेत में पानी भर गया और फसल बिछ गई। रविवार दोपहर बाद मौसम बदलने के बाद देर शाम बूंदाबादी होने लगी। जिससे एक बार फिर किसानों को खेत में खड़ी फसल की चिंता होने लगी। हल्की बारिश के दौरान जिले के बंडा, खुटार सहित कई जगहों पर गेेहूं की पकी खड़ी फसल चटाई की तरह बिछ गयी। वहीं दलहनी फसलों में उरद व मसूर की फसलों में पानी भरने से खराब होने की चिंत और बढ़ गयी। मौसम को देखते हुए किसानों को जागरूक करते हुए कृषि वैज्ञानिक डा़ एनसी त्रिपाठी ने दहलनी फसलों को होने वाले नुकसान को लेकर चिंता जताई है और किसानों को सतर्क रहने तथा फसलों की सही देखभाल करने की सलाह दी ह...