बदायूं, अप्रैल 6 -- जनपद में लगातार तीन दिन से आंधी और बारिश ने तबाही मचा दी है। किसानों की फसलों को बारिश और आंधी से नुकसान हो रहा है। वहीं बागवानी भी चौपट हो गई है। आंधी और बारिश के बाद बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। बिजली की लाइनें और खंभा टूटकर गिर गए हैं और ट्रांसफार्मर खराब हो गए या फिर टूटकर गिर गये हैं। जिनको ठीक करते-करते बिजली निगम परेशान हैं। आंधी और बारिश ने बिजली निगम की नाक में दम कर दी है वहीं बिजली सप्लाई व्यवस्था बंद होने से जनता में हाहाकार मचा हुआ है। बिजली सप्लाई संचालित नहीं हो पाती है तब तक आंधी और बारिश से बिजली सप्लाई ठप हो जा रही है। लगातार तीसरे दिन भी आंधी बारिश ने तबाही मचाई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने जनपद को ऑरेंज जोन में रखा है। रविवार की सुबह बादलों के बीच हुई और दिनभर आसमान में बादल छाये रहे। शाम के समय प...